चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 40 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरवर अहमद ने मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में पेट दर्द, खांसी, बुखार, दाद और खुजली के मामले सामने आए। महिलाओं और बच्चों सहित विभिन्न मरीजों का मौके पर ही चिकित्सीय परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। इस दौरान महेश वर्मा और फार्मासिस्ट धर्मराज वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इसी बीच, चरदा सीएचसी के अधीक्षक महेश विश्वकर्मा ने चौगड़वा नवाबगंज में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने औषधि भंडार, ओपीडी कक्ष और अन्य कमरों की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर उनके कार्य और उपस्थिति की जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
चौगड़वा में जन आरोग्य मेला आयोजित:40 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच, उपचार भी मिला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












