Homeदेश (National)नहीं मानी गई AAP की दलील, पाला बदलने वाले सातों सांसद अब...

नहीं मानी गई AAP की दलील, पाला बदलने वाले सातों सांसद अब BJP के हुए

आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की अपील के बावजूद पाला बदलने वाले सभी सात सांसदों को अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सांसद मान लिया गया है। इसके चलते बीजेपी के राज्यसभा सदस्यों की संख्या 113 पहुंच गई है और AAP के राज्यसभा सांसदों की संख्या घटकर 3 पर आ गई है। जो AAP राज्यसभा में चौथी सबसे बड़ी पार्टी थी अब वह 11वें नंबर पर खिसक गई है। राज्यसभा की ओर से पूरी लिस्ट जारी की गई है जिसमें इन सातों सांसदों के नाम अब बीजेपी सांसद के तौर पर दर्ज कर लिए गए हैं।

इससे पहले, राज्यसभा में AAP के संसदीय दल के नेता संजय सिंह ने रविवार को बताया था कि राज्यसभा के सभापति यानी देश के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन को याचिका सौंपी थी और इन सातों सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी। उन्होंने कपिल सिब्बल जैसे वकीलों की राय का हवाला देकर कहा था कि नियमों के मुताबिक, इन सांसदों पर दल-बदल के तहत कार्रवाई होनी चाहिए और सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments