Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में डीसीएम और ट्रेलर की टक्कर:दो चालकों की जिंदा जलकर मौत,...

बहराइच में डीसीएम और ट्रेलर की टक्कर:दो चालकों की जिंदा जलकर मौत, बचाने के प्रयास में हुई आमने-सामने की टक्कर


बहराइच में दो वाहन चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। हाईवे पर दौड़ रहे एक पिकअप को बचाने के प्रयास में डीसीएम और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिससे चालक केबिन में फंस गए और जिंदा जल गए। डीसीएम में मशीनरी का सामान और ट्रेलर में सीमेंट लदा हुआ था। दरगाह थानाध्यक्ष रामज्ञा सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों चालकों की मौत हो चुकी थी।थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर चालक की पहचान जीतलाल यादव निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। वही दूसरे चालक की पहचान बुरी तरह से जल जाने के कारण अभी नहीं हो सकी है। बता दें कि डीसीएम सीमेंट लेकर नानपारा जा रहा था, वहीं मिनी ट्रक कृषि यंत्रों को लादकर बहराइच की ओर आ रहा था। हाईवे पर लगा लंबा जाम हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। तस्वीरें देखिए…. होटल मालिक नान बाबू ने बताया कि देर रात आमने सामने दो वाहनों में टक्कर हो गई जिसके बाद दोनो में भीषण आग लग गई । हम लोगों इसकी सूचना दरगाह पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस बल व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची सभी ने मिलकर एक घंटे में आग पर काबू पाया जिसके बाद दोनो वाहनों के चालक को बाहर निकाला गया लेकिन दोनों की बुरी तरह से जलकर मौत हो चुकी थी । हादसे में बाद दोनो चालक बाहर नहीं निकल पाए थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments