महाराजगंज के अड्डा बाजार क्षेत्र में रविवार रात एक शादी समारोह में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दूल्हे के भाई विनोद प्रजापति (32) के रूप में हुई है। यह घटना स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के चडलहा गांव से बारात सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव आई थी। कार्यक्रम के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में विनोद प्रजापति को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तत्काल गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया घटना से आक्रोशित परिजन शव को लेकर कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव पहुंचे। उन्होंने कन्या पक्ष के घर के सामने शव रखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोनौली, नौतनवा और परसामलिक थानों की भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में दीनानाथ और शम्भू प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में बारात में मारपीट से युवक की मौत:स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












