Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भाजपा ने नारी वंदन अधिनियम पर महिला जनाक्रोश रैली निकाली:नगर बाजार में...

भाजपा ने नारी वंदन अधिनियम पर महिला जनाक्रोश रैली निकाली:नगर बाजार में सपा-कांग्रेस का पुतला फूंका

#बस्ती_न्यूज

भाजपा ने सोमवार को नगर बाजार में महिला जनाक्रोश रैली निकाली। यह रैली लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम के गिरने के विरोध में आयोजित की गई थी। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम राना के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कड़ी धूप के बावजूद मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “भारत माता की जय” जैसे नारे लगाए। वे अपने अधिकारों से संबंधित तख्तियां लिए हुए थीं। अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह प्रतिमा स्थल तिराहे पर पहुंचकर महिलाओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक और भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री मीना पाण्डेय ने कहा कि विपक्षी दल देश में आम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने के खिलाफ हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा और शिवानी सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संसद और विधानसभा में लाकर आधी आबादी का सम्मान बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन विरोधी पार्टियां इसमें बाधा डाल रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने मांग की कि नारी वंदन अधिनियम को परिसीमन के साथ लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो देश की महिलाएं सपा और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देंगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री प्रदीप निषाद, बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष विजय भान सिंह, साधना सिंह, सविता तिवारी, कुमकुम निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कृपाल यादव, राज कुमारी सोनी, कृष्णावती, शारदा देवी, गुड़िया, चंपा देवी, अनिल श्रीवास्तव, रणविजय गौतम, श्रुति अग्रहरि, सरोज, राधा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments