श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना भकुराहिया पुल के पास हुई, जहां उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। कैलाशपुर निवासी दिलीप कुमार सुबह पनीर लेकर अपनी रिश्तेदारी जा रहे थे। इकौना-सीताद्वार मार्ग पर भकुराहिया पुल के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों ने दिलीप की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। एंबुलेंस संख्या UP 32FG 2589 के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अरुण कुमार विश्वकर्मा और पायलट नंदकुमार मौर्य ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही हैं। उनका कहना है कि समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा रही है।
बाइक हादसे में युवक गंभीर घायल:ALS एंबुलेंस ने समय पर पहुंचाकर बचाई जान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












