#बस्ती_न्यूज
नगर पंचायत गणेशपुर के चंद्रशेखर वार्ड में अंबेडकर पार्क को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। इस रास्ते की बदहाली के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों झिंकान, शत्रुघ्न, झींगुर और सुबेदार ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को इस मार्ग से गुजरने में अत्यधिक कठिनाई होती है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह मार्ग अंबेडकर पार्क तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है, इसलिए इसकी मरम्मत अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गणेशपुर में अंबेडकर पार्क का रास्ता बदहाल:चंद्रशेखर वार्ड में आवागमन मुश्किल, प्रशासन से मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












