HomeHealth & Fitnessपीएम की सभा से लौटते ही ‘हाहाकार’: दो छात्राएं बेहोश, सड़क पर...

पीएम की सभा से लौटते ही ‘हाहाकार’: दो छात्राएं बेहोश, सड़क पर उतरा गुस्सा, जाम से थमा वाराणसी

वाराणसी । वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुंदरपुर स्थित उपकार नर्सिंग कॉलेज की दो छात्राएं पीएम की सभा से लौटते समय बेहोश हो गईं। घटना के बाद कॉलेज की छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और सुंदरपुर-नरिया मार्ग पर जोरदार सड़क जाम लगा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, कॉलेज की करीब 80 छात्राओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बरेका मैदान ले जाया गया था। आरोप है कि वहां बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिली और सभा समाप्त होने के बाद उन्हें बस भी उपलब्ध नहीं कराई गई। तेज गर्मी और थकान के बीच छात्राओं को पैदल ही कॉलेज लौटना पड़ा, जिसके दौरान दो छात्राएं बेहोश हो गईं और कई अन्य की हालत बिगड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी काशी और एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद करीब 45 मिनट तक चला सड़क जाम समाप्त कराया गया, लेकिन तब तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर फैल रही अफवाहों पर भी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने पूरे शहर में सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतने बड़े आयोजन में छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments