HomeHealth & Fitnessसौतेले पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या कर झाड़ियां में फेंका शव,...

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या कर झाड़ियां में फेंका शव, गिरफ्तार

नोएडा। नाेएडा में थाना जेवर क्षेत्र के रोही गांव में रहने वाले एक सौतेले पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर उसके शव को यमुना नदी के किनारे झाड़ियां में फेंक दिया।

पिता ने घटना को छिपाने के उद्देश्य से अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी थाना जेवर में दर्ज कराई थी। मामले की जांच में जूटी पुलिस ने मंगलवार की रात को किशोरी का कंकाल यमुना किनारे की झाड़ियों से बरामद कर आरोपित पिता को बुधवार काे गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि रोही गांव में रहने वाले सुरेंद्र (45) ने तीन शादियां की है।उसकी तीसरी पत्नी का नाम तुलसी है और उसकी पहले पति से एक 17 वर्षीय बेटी थी।

उसका नाम रिया था। परिजनाें का कहना है कि 20 अप्रैल को सुरेंद्र ने रिया के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को यमुना नदी के किनारे जंगल में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि सुरेंद्र ने इस मामले को छिपाने की नीयत से थाना में आकर अपनी सौतेली बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रिया ज्यादातर अपने नानी के घर रहती थी। वह कभी-कभी अपने सौतेले पिता के घर रहने आती थी।

रिया ने पूर्व में अपने सौतेले पिता पर आरोप लगाया था कि वह उसे गलत नजर से देखता है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने जब उसके सौतेले पिता सुरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना को स्वीकार किया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर किशोरी के शव को यमुना नदी के किनारे से बरामद किया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments