श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक 10 वर्षीय बालक भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, भिनगा कोतवाली क्षेत्र के नगरिया निवासी राधे श्याम पाल (पुत्र तिलक राम) और गोंडा जनपद के खरगूपुर थाना क्षेत्र के धोबियन पुरवा निवासी प्रिंस (पुत्र बचराज) बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। खरगौरा गणेश के पास उनकी बाइक ने सड़क किनारे खड़ी 10 वर्षीय मानषी (पुत्री सुनील कुमार) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को निजी वाहन से इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बालक मानषी के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की। उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया है।
इकौना में बाइक की टक्कर:तीन लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












