Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा जंगल में महिला का शव पेड़ से लटका मिला:पुलिस ने जांच...

पनियरा जंगल में महिला का शव पेड़ से लटका मिला:पुलिस ने जांच शुरू की, शिनाख्त जारी; पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा


महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। यह घटना पनियरा के बांकी रेंज अंतर्गत दौलतपुर बीट के जंगल में गुरुवार दोपहर सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव बभनौली–परतावल मार्ग के पास एक ईंट भट्ठे से उत्तर दिशा में जंगल के भीतर साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश के बाद गुरुवार को जंगल में लकड़ी बीनने वाली महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई थी। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने पेड़ से लटका शव देखा और शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक जांच में शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, अनुमान है कि यह लगभग 15-20 दिन पुराना हो सकता है। शव का निचला हिस्सा सड़ चुका था, जबकि ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे। महिला के गले में लाल धागे में मंगलसूत्र, हाथों में कंगन और लाल चूड़ियां मिली हैं, जिससे उसके विवाहित होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। यह मामला आत्महत्या का है या हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की गहन जांच के बाद ही हो सकेगा। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments