सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव ब्लॉक के रामापुर विशुनपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रहा स्टील बॉडी ओवरहेड टैंक सोमवार को तेज आंधी और बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी के कारण टैंक का ऊपरी हिस्सा मुड़कर नीचे लटक गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, टैंक का निर्माण कार्य कई महीनों से जारी था। सोमवार दोपहर अचानक मौसम बिगड़ा और तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान निर्माणाधीन स्टील टैंक का ऊपरी हिस्सा मुड़कर नीचे की ओर लटक गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज आवाज के साथ टैंक का हिस्सा झुका, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई मजदूर वहां मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीण ने मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत वाली जल जीवन मिशन योजना में ऐसी घटनाएं लोगों का भरोसा कमजोर करेंगी। उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है
विशुनपुर में जल जीवन मिशन का निर्माणाधीन टैंक क्षतिग्रस्त:आंधी-बारिश से हुआ क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












