Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में अचानक बदला मौसम:आंधी के साथ बारिश से बढ़ी ठंडक; बीमारियों...

खेसरहा में अचानक बदला मौसम:आंधी के साथ बारिश से बढ़ी ठंडक; बीमारियों को लेकर अलर्ट


खेसरहा क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। पहले घना कोहरा छा गया, इसके बाद आसमान में बादल घिर आए और हल्की बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव से क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई और जनजीवन पर असर पड़ा। मौसम में आए इस उतार-चढ़ाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। डॉ. सुजीत कुमार पांडे ने बताया कि ऐसे मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने लोगों से गर्म कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने की अपील की। वहीं किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। किसान किशनदेव मिश्रा ने बताया कि जिन फसलों को नमी की जरूरत थी, उन्हें इसका लाभ मिलेगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कुछ कम होगा। अचानक बदले मौसम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग आने वाले दिनों के मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments