Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फुटहिया चौकी के पास कार में लगी आग:तकनीकी खराबी के कारण हुआ...

फुटहिया चौकी के पास कार में लगी आग:तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र स्थित फुटहिया चौकी के निकट के पास बीती रविवार की रात करीब 1:30 बजे सड़क किनारे खड़ी एक टाटा टियागो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 की टीम और फायर विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास खड़े अन्य वाहनों और मकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया। कार मालिक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि वह रात में यात्रा कर खलीलाबाद स्थित अपने घर पहुंचे थे। घर के अंदर जाने के लगभग आधे घंटे बाद पड़ोसियों ने उन्हें कार में आग लगने की सूचना दी। वर्मा तुरंत बाहर आए और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने स्थिति संभाली। इस घटना में कार का एक बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, समय पर राहत कार्य शुरू होने से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका है कि यह शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments