Homeउत्तर प्रदेशमां दायिनी मंदिर में कन्या पूजन:महानवमी पर सैकड़ों बच्चियों को खिलाया भोजन

मां दायिनी मंदिर में कन्या पूजन:महानवमी पर सैकड़ों बच्चियों को खिलाया भोजन


बृजमनगंज नगर पंचायत के हरनामपुर चौराहे पर स्थित मां दायिनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की नवमी पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सैकड़ों कन्याओं की पूजा-अर्चना की गई। यह आयोजन मंदिर के संरक्षक राजेश्वर गुप्ता और सहयोगी शीतलाल गुप्ता व सिद्धेश्वर चौरसिया की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की सैकड़ों बच्चियों को दुर्गा स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। उन्हें फल, मेवा, मिष्ठान, पूड़ी और हलवा खिलाया गया। साथ ही, अंगवस्त्र और दक्षिणा भी प्रदान की गई। आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भी कन्याओं का पूजन किया और हवन में आहुति दी। इस दौरान गणेश गुप्ता, आशीष जायसवाल, राकेश यादव, ओम प्रकाश चौधरी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments