जुगाड़ : हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। वैसे तो हर इंसान थोड़ा बहुत जुगाड़ अपनी जरूरत के हिसाब से कर ही लेता हैं लेकिन कुछ लोग इस काम में इतने माहिर होते हैं कि उनका जुगाड़ सीधे सोशल मीडिया पर वायरल होने लायक होता है और वायरल होता भी है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे जुगाड़ देखे होंगे जो लोगों का ध्यान खींचने के कारण वायरल होते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?
अभी वायरल हो रहे वीडियो में जुगाड़ दिखा, वो अब तक का सबसे यूनिक जुगाड़ है। दरअसल मां को सोना था मगर बच्चे को नींद नहीं आ रही है और ऐसे में वो अपनी मां को शायद ही सोने देता। इस वजह से महिला ने गजब का दिमाग लगाया। महिला ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसकी सिर्फ आंखे नजर आ रही हैं और वो आंखों को खोलते और बंद करते दिखती है। महिला ने ऐसा करते हुए वीडियो बनाया और अपनी आंखों के ऊपर फोन को रख दिया और वीडियो चालू कर दिया। अब बच्चा फोन को देख रहा है तो उसे लग रहा है उसकी मां जग रही है और उसी को देख रही है। बच्चा भी उसी में खोया हुआ है मां भी सो रही है।












