जनपद में पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बीच कालाबाजारी का मामला सामने आया है। बृजमनगंज क्षेत्र में रात के अंधेरे में एक पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल की चोरी-छिपे बिक्री करते हुए कैमरे में कैद किया गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब प्रशासन जिले में ईंधन की कमी न होने का दावा कर रहा है। दैनिक भास्कर ऐप की टीम ने गुरुवार रात बृजमनगंज के वन गढ़िया स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर पड़ताल की। रात 10 बजे के बाद पंप पर मोबाइल और कम रोशनी में एक सेल्समैन पेट्रोल भरता दिखा। वह लगभग 15 गैलनों में 20 से 40 लीटर पेट्रोल भर रहा था, जिसे कहीं और भेजा जा रहा था। कालाबाजारी को छिपाने के लिए पंप के सामने अंधेरे में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की गई थी, ताकि वितरण का कार्य किसी को दिखाई न दे। फरेंदा और बृजमनगंज क्षेत्रों में अधिकांश पेट्रोल पंप एक या दो दिन के अंतराल पर ही ईंधन का वितरण कर रहे हैं, जिससे जनता को परेशानी हो रही है। जनता का आरोप है कि पेट्रोल पंपों की यह बंदी केवल दिखावा है, जबकि कालाबाजारी करने वाले इस स्थिति का फायदा उठाकर मुनाफा कमा रहे हैं। विशेषकर शादियों के इस मौसम में ईंधन की कमी से लोग जूझ रहे हैं। इस संबंध में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में रात में तेल का काला खेल:गैलनों में भरा जा रहा पेट्रोल, कैमरे में कैद हुई धांधली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












