HomeHealth & Fitnessसिंगुर में डंपर से टकराई ट्रक, हादसे में चार लोगों की मौत...

सिंगुर में डंपर से टकराई ट्रक, हादसे में चार लोगों की मौत व छह घायल

हुगली। जिले के सिंगुर के रतनपुर इलाके में दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान परितोष कीर्तनिया, काजल कीर्तनिया, फुली मुखर्जी और मितु बाग के रूप में हुई है। सभी डानकुनी के निवासी थे।

मिली जानकारी के अनुसार, एक परिवार गया से पिंडदान कर छोटे ट्रक में सवार होकर डानकुनी स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कोलकाता की ओर जा रही लेन में खड़े एक डंपर के पीछे उनकी ट्रक तेज रफ्तार में टकरा गई।

इस हादसे में एक दंपति और उनकी दो विवाहित बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि खड़े डंपर को समय पर नहीं देख पाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments