Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खुनियांव में चौखड़ा-गालापुर मंदिर मार्ग जर्जर:पांच साल से जर्जर, आवागमन में परेशानी

खुनियांव में चौखड़ा-गालापुर मंदिर मार्ग जर्जर:पांच साल से जर्जर, आवागमन में परेशानी


खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र में चौखड़ा मार्ग से गालापुर स्थित वटवासिनी देवी मंदिर तक जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह बदहाल हो चुका है। करीब पांच किलोमीटर लंबी यह सड़क पिछले पांच वर्षों से जर्जर अवस्था में है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग वटवासिनी देवी मंदिर के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटेरा को भी जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मरीज, तीमारदार और स्कूली बच्चे इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जब गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर आए दिन दो से तीन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों अशोक, अनुराग, सिद्धार्थ, विलास मौर्य, सलमान, अनूप कुमार और रमेश ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय ही जनता की समस्याओं को लेकर सक्रिय दिखाई देते हैं, जबकि वर्षों से खराब पड़ी इस सड़क की ओर किसी का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एई) अरुण कुमार ने बताया कि सड़क का मुआयना कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments