HomeHealth & Fitnessमोरेह की ओर जा रहे अवैध ईंधन की खेप जब्त, पांच चालक...

मोरेह की ओर जा रहे अवैध ईंधन की खेप जब्त, पांच चालक गिरफ्तार

इम्फाल । मणिपुर पुलिस ने मोरेह सीमा क्षेत्र की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे पेट्रोलियम और डीजल उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग अभियानों में कई वाहनों को जब्त कर पांच चालकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार, 1 मई को जांच अभियान के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन को रोका गया, जो मोरेह की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान वाहन से पेट्रोलियम या डीजल से भरे 11 कंटेनर बरामद किए गए। इस मामले में वाहन चालक एमडी हाशन (51), निवासी इरेंगबंद (काकचिंग जिला), को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले चलाए गए एक अन्य अभियान में पुलिस ने चार वाहनों को रोका, जिनसे कुल 25 कंटेनरों में भरे संदिग्ध पेट्रोलियम और डीजल उत्पाद बरामद हुए। जब्त किए गए वाहनों में एक टाटा मैजिक और तीन ईको वैन शामिल हैं। इनके चालकों की पहचान चंदेल जिले के एल्विस लामकांग (23), थौबल जिले के एमडी अबास खान (47), चंदेल जिले के डांगसावा कोशिल पिपाचुम (56) तथा काकचिंग जिले के एमडी मुजीबुर रहमान (35) के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी पांचों चालकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा जब्त वाहनों और ईंधन को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त ईंधन के स्रोत और इसके वितरण नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments