बृजमनगंज के दो व्यवसायी भाइयों के साथ शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से खरीदारी कर लौट रहे दोनों भाइयों की बाइक को अलीनाबाद के पास एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर सात स्थित सेनानी नगर निवासी सुरेश कसौधन अपने छोटे भाई रमेश कसौधन के साथ शुक्रवार सुबह गोरखपुर खरीदारी के लिए गए थे। शाम करीब चार बजे जब दोनों महावनखोर से कैंपियरगंज के बीच अलीनाबाद के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में रमेश कसौधन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश कसौधन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल सुरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कैंपियरगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही बृजमनगंज स्थित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइक को चारपहिया ने मारी टक्कर:बृजमनगंज के व्यवसायी की मौत, दूसरा घायल; गोरखपुर से लौटते समय हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










