श्रावस्ती के दिकौली ग्राम सभा स्थित धनुष धारी बाबा मंदिर में नवमी के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। यह मंदिर थाना सोनवा, ब्लॉक गिलौला, जिला श्रावस्ती क्षेत्र में आता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। उन्होंने कन्याओं को चुनरी और दक्षिणा भेंट की। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस दौरान हवन और गीत आदि धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने सुबह से ही कार्यों में सहयोग किया। इस अवसर पर मुकेश, राजन, शिवम, नरेंद्र सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों राम कुमार, संतोष और राजन ने बताया कि यह आयोजन हर साल किया जाता है।
श्रावस्ती के दिकौली में रामनवमी के दिन कन्या भोज कराया:धनुष धारी बाबा मंदिर में हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









