महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 15,300 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़हरा बरईपार निवासी सुनीता पत्नी निखलेश ने श्यामदेउरवा चौराहे पर स्थित इंडिया एटीएम बैंक से पैसे निकालने गई थीं। उसी दौरान एटीएम में मौजूद एक व्यक्ति को उन्होंने पैसे निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड दिया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने सुनीता का एटीएम कार्ड बदल दिया और मौके से फरार हो गया। घर पहुंचने के बाद सुनीता को अपने मोबाइल पर मैसेज मिला, जिससे उन्हें पता चला कि उनका एटीएम कार्ड बदल दिया गया है और उनके खाते से 15,300 रुपये निकाल लिए गए हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि सुनीता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 15 हजार रुपए निकाले:श्यामदेउरवा में ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












