Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवक का शव 11 घंटे बाद मिला:विशेश्वरगंज के मोहर्रम मेले में डूबा...

युवक का शव 11 घंटे बाद मिला:विशेश्वरगंज के मोहर्रम मेले में डूबा था, दो माह पहले हुई थी शादी


बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में मोहर्रम मेले के दौरान नहर में डूबे 20 वर्षीय युवक सत्यम का शव रविवार सुबह करीब पांच बजे बरामद कर लिया गया। सत्यम चन्द्रावा निवासी राजेश कुमार का पुत्र था। सत्यम शनिवार देर शाम मेले के दौरान नहर में डूब गया था। घटना के लगभग 11 घंटे बाद नहर का जलस्तर कम होने पर उसका शव डूबने के स्थान से करीब 20 मीटर दूर नहर किनारे आधा डूबा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने तलाश अभियान में मदद के लिए घटना के लगभग एक घंटे बाद ही नहर का पानी रुकवा दिया था। पूरी रात पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों ने युवक की तलाश जारी रखी। शव बरामद होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि सत्यम की शादी महज दो माह पहले ही हुई थी। जिस घर में हाल ही में खुशियां मनाई गई थीं, वहां अब मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments