बढ़नी स्थित अलहयात हेल्थ सेंटर एंड फ्रैक्चर क्लिनिक में इलाज के दौरान एक बच्चे की ऑपरेशन के दो दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय रहते उचित इलाज और रेफर करने में लापरवाही बरती गई। परिजनों का आरोप है कि यदि बच्चे को समय पर सही उपचार मिलता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से भी पूरे मामले की जांच कराने की अपील की गई है। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बच्चे की मौत के वास्तविक कारण और किसी भी संभावित लापरवाही की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी ने बच्चे की मृत्यु की जानकारी होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यदि उपचार में लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच की जा रही है। बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए जाने वाले अस्पतालों को नियमानुसार सील किया जा रहा है। वैध पंजीकरण वाले अस्पतालों में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। निर्धारित समय में कमियां दूर न करने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
ऑपरेशन के दो दिन बाद बच्चे की मौत:परिजनों ने अलहयात हेल्थ सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












