#बस्ती_न्यूज
नगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता संगीता ने अपने पति अवधेश, सास शांति देवी और ससुर गंगा राम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगीता ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पहले दयालपुर निवासी अवधेश पुत्र गंगा राम से हुई थी। विवाह के बाद से ही उसे संतान न होने को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता के अनुसार, 24 जून की शाम लगभग 6:30 बजे पति अवधेश ने बच्चे न होने का हवाला देते हुए दहेज में रुपये लाने का दबाव बनाया। जब संगीता ने मायके की कमजोर आर्थिक स्थिति का जिक्र किया, तो पति आगबबूला हो गया और लात-घूंसों व बांस के फट्टे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। संगीता ने आरोप लगाया कि इस मारपीट में उसकी सास शांति देवी और ससुर गंगा राम भी शामिल थे। इस घटना में उसे कई चोटें आई हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति अक्सर बाहर रहता है और जब भी घर आता है, तो दहेज की मांग, शक और विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट करता है। घटना की सूचना पीड़िता ने डायल 112 पर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दहेज न देने पर विवाहिता से मारपीट:पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












