Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर की खबर का असर:नासिरगंज में 24 घंटे में ठीक हुए...

दैनिक भास्कर की खबर का असर:नासिरगंज में 24 घंटे में ठीक हुए हैंडपंप, ग्रामीणों को मिली राहत


नासिरगंज कस्बे में पेयजल संकट को लेकर उठाई गई खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता ने त्वरित संज्ञान लेते हुए करबला के पास लंबे समय से खराब पड़े दोनों सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत करवा दी। इसके बाद क्षेत्र में लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत झेल रहे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। अब न सिर्फ आसपास के लोगों, बल्कि राहगीरों के लिए भी पानी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उस पर तुरंत कार्रवाई होने से गांव के विकास को गति मिलती है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता ने बताया कि जैसे ही हैंडपंप खराब होने और लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी मिली, तुरंत मिस्त्री बुलाकर उन्हें दुरुस्त कराया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी सार्वजनिक सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाएगी। यह मामला दर्शाता है कि जागरूक जनता और सक्रिय मीडिया के प्रयास से समस्याओं का समाधान तेजी से संभव है। नासिरगंज में अब पानी की उपलब्धता से लोगों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौट आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments