Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला:मामूली कहासुनी के बाद...

इकौना में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला:मामूली कहासुनी के बाद सिर पर वार कर किया घायल


श्रावस्ती के थाना इकौना क्षेत्र के अंबेडकर नगर कस्बे में शनिवार रात को एक बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद हुए इस हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। 50 वर्षीय बाबूराम पुत्र चुन्नीलाल को उनके सगे बेटे ने वार कर घायल कर दिया। हमले में बाबूराम के सिर पर गहरी चोट आई, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल बाबूराम को तत्काल एक ठेलिया के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। फिलहाल, बाबूराम का इलाज जिला अस्पताल भिनगा में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments