Homeक्राइम (Crime)गोंडा में भीषण सड़क हादसा, दूध टैंकर ने बाइक सवार परिवार...

गोंडा में भीषण सड़क हादसा, दूध टैंकर ने बाइक सवार परिवार…

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर के पास एक तेज रफ्तार दूध टैंकर ने बाइक सवार एक ही परिवार को कुचल दिया, जिसमें पति, पत्नी और उनके मासूम बेटे की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बस्ती जिला के गंगापुर कलवारी निवासी मानसिंह (35), उनकी पत्नी उर्मिला (29) और 12 वर्षीय बेटे लव कुश के रूप में हुई है। तीनों बहराइच जिला के ग्यारहसौ रेती गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
हादसा उस समय हुआ जब गोंडा से अयोध्या की ओर जा रहा दूध टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उर्मिला और लव कुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मानसिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Also Read : पेड़ काटने के विवाद में घर में घुसकर महिला पर हमला, तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अभय सिंह के अनुसार, हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments