सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मोहनापुर टोला मठहिया में 22 वर्षीय अमन की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, आक्रोशित लोगों ने टेंट मालिक शारदा गुप्ता के दरवाजे पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मान-मनौवल के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस की निगरानी में गांव के पोखरे पर शव का अंतिम संस्कार कराया गया। जानकारी के अनुसार, अमन अपने गांव में टेंट हाउस पर मजदूरी करता था। शनिवार शाम वह सामान उतार रहा था, तभी लोहे का पाइप पास के ट्रांसफार्मर से छू गया। इससे उसे जोरदार करंट लगा और वह गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि परिवार पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। दो साल पहले उनके बड़े बेटे की भी एक हादसे में मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, मौके पर अब स्थिति सामान्य है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में युवक की करंट से मौत पर प्रदर्शन:परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम की, पुलिस ने शांत कराया मामला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












