Homeदेश (National)दिल्ली से राजस्थान तक बारिश और तूफान का अलर्ट, गर्मी से राहत...

दिल्ली से राजस्थान तक बारिश और तूफान का अलर्ट, गर्मी से राहत लेकिन आफत बरकरार

मौसम विभाग ने आज देश के 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में आंधी और बारिश ने कई लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से हल्की राहत जरूर मिली है। जिन राज्यों में आज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है उनमें उत्तर प्रदेश दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

दिल्ली में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार 4 मई को दिल्ली में तेज बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश से दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: Live: बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी, सरकार बदलेगी या नहीं? नतीजे आज

यूपी बिहार में होगी बारिश

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मोरादाबाद, बिजनौर, बहराइच, बलरामपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बदायूं, हरदोई, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अमेठी, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सीतापुर, महामायानगर में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, बिहार में भी यूपी की ही तरह बारिश का दौर जारी है। बिहार के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय शामिल हैं।

अन्य राज्यों का मौसम

यूपी, दिल्ली और बिहार के अलावा झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा,असम, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में तूफान का अलर्ट जारी किया गया है और मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: बंगाल के चुनाव नतीजे आज, BJP और TMC में सीधी भिड़ंत; समझिए 5 समीकरण

पहाड़ी राज्यों में खतरा

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लैंडस्लाइड होने की आशंका भी जताई है। इन राज्यों में ट्रैवल करने वाले लोगों को मौसम विभाग ने सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments