Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डुमरियागंज में तेज आंधी, दर्जनों पेड़-खंभे गिरे:इटवा-बस्ती मार्ग पर आवागमन बाधित, लंबा...

डुमरियागंज में तेज आंधी, दर्जनों पेड़-खंभे गिरे:इटवा-बस्ती मार्ग पर आवागमन बाधित, लंबा जाम लगा


सोमवार को डुमरियागंज क्षेत्र में आई तेज आंधी और तूफान से भारी नुकसान हुआ। दर्जनों बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए, जिससे इटवा और बस्ती को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। डुमरियागंज के बैदौला चौराहे से इटवा मार्ग पर शाहपुर तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रास्ते में पेड़ गिरने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहगीर खुद ही गिरे हुए पेड़ों को हटाने का प्रयास करते दिखे, जिससे जाम से थोड़ी राहत मिल सके। खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई थी। नगर प्रशासन सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने में जुटा हुआ है ताकि यातायात बहाल किया जा सके। आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments