HomeHealth & Fitnessबंगाल में बहुमत के पार पहुंची भाजपा, 171 सीटों पर जीत, 37...

बंगाल में बहुमत के पार पहुंची भाजपा, 171 सीटों पर जीत, 37 पर निर्णायक बढ़त

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बंपर जीत दर्ज करती दिख रही है। सोमवार रात 9:30 बजे तक मतगणना से प्राप्त नतीजों में पार्टी (भाजपा) स्पष्ट बहुमत से बहुत आगे निकल चुकी है। पार्टी के उम्मीदवार 176 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि 32 पर आगे चल रहे हैं। यानी बढ़त वाली सीटों के साथ भाजपा 200 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है। जबकि तृणमूल कांग्रेस 79 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। उसे अब तक महज 61 सीटों पर जीत मिली है और 18 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा आम जनता उन्नयन पार्टी एवं कांग्रेस को दो-दो, जबकि ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट तथा मार्कसवादी कम्यूनिष्ट पार्टी को एक-एक सीट प्राप्त हुई है।

हार के कगार पर ममता बनर्जी

कोलकाता की हाई प्रोफाईल भवानीपुर सीट से शुरूआती दौर में पिछड़ने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली थी लेकिन १9वें राउंड की मतगणना के बाद, भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से 15001 मतों से आगे चल रहे थे। इस सीट पर अब सिर्फ एक राउंड की मतगणना बाकी है, इसलिए ममता बनर्जी की हार भी तय मानी जा रही है।

तृणमूल के कई हैवीवेट नहीं बचा पाए सीट

ममता कैबिनेट के सदस्य रहे कई उम्मीदवार या तो चुनाव हार चुके हैं या पीछे चल रहे हैं इनमें मलय घटक, शशि पांजा, उदयन गुहा, परेश चंद्र अधिकारी, सुजीत बसु, बीरवाहा हांसदा, राजीव बनर्जी, इंद्रनील सेन जैसे कई दिग्गज शामिल हैं। अन्य दलों के प्रमुख उम्मीदवारों में काग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधुरी, कोलकाता के पूर्व मेयर व माकपा उम्मीदवार विकास रंजन भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार मौसम बेनजीर नूर जैसे बड़े नाम नाकामयाब रहे।

भाजपा के दिग्गजों को मिली सफलता

उधर जीतने वाले प्रमुख भाजपा उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक, पूर्व सांसद रूपा गांगुली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, पूर्व सांसद स्वप्न दासगुप्ता, पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, राज्य के पूर्व मंत्री तापस राय, संदेशखाली आंदोलन से सुर्खियों में आई रेखा पात्रा, अग्निमित्रा पाल एवं शुभेंदु अधिकारी का नाम उल्लेखनीय है। पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से जीत हासिल कर चुके हैं, जबकि भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। इसके अलावा आईएसएफ प्रमुख नौशाद सिद्दिकी तथा आम जनता उन्नय पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष हुमायुं कबीर भी चुनाव जीतने में सफल रहे।

शिल्पांचल की सभी सीटों पर भाजपा आगे

पश्चिम बर्धमान जिले के औद्योगिक क्षेत्र आसनसोल-दुर्गापुर की सभी नौ सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने सभी सीटों पर कामयाबी हासिल की।

जंगलमहल पर मजबूत हुई भाजपा की पकड़

जंगलमहल के चार जिलों पश्चिम मेदिनिपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, और झारग्राम की अधिकांश सीटों पर भाजपा का दबदबा रहा। विकास के दौर में पीछे रहने वाले यह आदिवासी बहुल क्षेत्र परिवर्तन का संकेत देता नजर आया।झाड़ग्राम, खड़गपुर, सबंग, मेदिनीपुर, दासपुर और घाटाल विधानसभा सीटों पर भी भाजपा को उम्मीद से बढ़कर कामयाबी मिली।

उत्तर बंगाल में भाजपा की बढ़त कायम

उत्तर बंगाल में भाजपा अपनी पकड़ और मजबूत करती दिखी इस क्षेत्र के चार जिलों मालदा, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार तथा अलीपुर द्वार में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। इन जिलों की ज्यादातर सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बनाए रखी।

ममता बनर्जी ने लगाए बदसलूकी के आरोप

इस बीच ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से पूरे धैर्य के साथ मतगणना पर केंद्रों पर डटे रहने का निर्देश दिया है। सोमवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर ममता ने कहा कि कोई भी उम्मीदवार और काउंटिंग एजेंट मतगणना केंद्र ना छोड़े। उन्होंने भाजपा पर साजिश का आराेप लगाते हुए कि जिन स्थानों पर भाजपा आगे है, उन सीटों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जबकि जहां तृणमूल आगे हो रही है। शाम को अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना केंद्र पर पहुंची ममता बनर्जी ने वहां से निकलकर अपने साथ बदसलों की और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा मुझे उसने नहीं दिया गया और धक्के मारे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 100 से अधिक सिम लूट ली है और उनकी पार्टी को जबरदस्ती हराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments