बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र स्थित हरचंदा ग्राम में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने मायके में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान हरचंदा ग्राम निवासी रुही बेगम के रूप में हुई है। उसका दो साल पहले इलाके के ही राशिद नामक युवक से निकाह हुआ था। परिजनों के अनुसार, विवाह के बाद से ससुराल के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। पुलिस कर रही मामले की जांच रविवार देर रात विवाद होने के बाद रुही रात करीब दस बजे अपने मायके आ गई थी। परिवार के लोगों ने उसे समझाया, जिसके बाद वह घर के ऊपर बने टीन शेड के कमरे में चली गई। लगभग आधे घंटे तक जब वह वापस नहीं आई, तो परिवार के लोग ऊपर पहुंचे। वहां रुही दुपट्टे के फंदे से लटकती मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के मामा हुमायूं खान ने बताया कि ससुराल के लोग उसे अक्सर परेशान करते थे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर जरवल पुलिस सोमवार सुबह मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी जरवल संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बहराइच में विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान:2 साल पहले हुई थी शादी, ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












