श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दंदौली में रविवार करीब 5 बजे एक किसान की हाईटेंशन लाइन के करंट से मौत हो गई। ओम प्रकाश यादव (50) नामक किसान मवेशी को चारा खिलाने खेत गए थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार, ओम प्रकाश यादव रविवार शाम दंदौली-निपनिया मार्ग किनारे खेत में मवेशियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान उनकी मवेशी खेत की बाड़ में लगी लोहे की जाली में फंस गई। जाली के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का अर्थिंग तार जाली को छू रहा था, जिससे उसमें करंट उतर आया था। बिजली के करंट से अनजान मवेशी को छुड़ाने पहुंचे ओम प्रकाश यादव जैसे ही जाली को छुए, वे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। विभागीय जांच के आदेश दिए गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में गिलौला बिजली पावर हाउस के एसडीओ प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हाईटेंशन लाइन के अर्थिंग तार से करंट उतरने का है। एहतियातन फीडर पर तैनात लाइनमैन को हटा दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मृतक के परिवार को बिजली विभाग की ओर से शीघ्र 5 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक ओम प्रकाश यादव खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बेटा भी मजदूरी करता है, ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत व्यवस्था की जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया जिसके चलले ये हादसा हो गया।
श्रावस्ती में हाईटेंशन लाइन के करंट से किसान की मौत:मवेशी को चारा खिलाते समय हुआ हादसा, जांच के आदेश दिए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












