Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नेपाल में ट्रैक्टर से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत:तीसरे की हालत...

नेपाल में ट्रैक्टर से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत:तीसरे की हालत गंभीर; पोस्टमॉर्टम के बाद सुजौली पहुंचा शव


सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारीकोट के हजारी पुरवा गांव के तीन युवक नेपाल के धनगढ़ी स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे, जहां दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिट्टी को सांचे में ढालने के दौरान एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पवन (19) पुत्र भीम और अजय कुमार (20) पुत्र अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में सगे भाई थे, जबकि घायल युवक उनका पड़ोसी है। घटना में घायल घूरे (17) पुत्र भीम का इलाज नेपाल के धनगढ़ी में ही चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शव का नेपाल में ही पोस्टमार्टम कर मंगलवार को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचे, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments