HomeHealth & Fitnessतेज आंधी-बारिश ने बरपाया कहर , कच्चे मकान की छत गिरने से...

तेज आंधी-बारिश ने बरपाया कहर , कच्चे मकान की छत गिरने से नन्हे मासूमों की मौत 

उत्तर प्रदेश: कासगंज जिले में सोमवार सुबह करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान घबरा गांव निवासी जितेश कुमार के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के समय परिवार के कई सदस्य घर के अंदर सो रहे थे.

छत गिरते ही घर में मौजूद बबीता, नीलम, अविनाश, 5 साल की सोनाली और 6 माह के अभिराज समेत अन्य लोग मलबे में दब गए. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया.

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 5 साल की सोनाली की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल 6 माह के अभिराज को हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन बदायूं मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों का इलाज जारी है.

राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments