HomeHealth & Fitnessपुलिस की सफलता,स्कॉर्पियो से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

पुलिस की सफलता,स्कॉर्पियो से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

लखनऊविभूति खंड इलाके में कलेक्शन एजेंट से 75 लाख रुपए की लूट करने वाले गिरोह के एक और इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 80 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया 5 अप्रैल को गुजरात के परपाटन निवासी निकुल सिंह ने विभूति खंड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि स्कॉर्पियो सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर 75 लाख नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। इस मामले में थाना विभूति खंड में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 
घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और विभूति खंड पुलिस की संयुक्त टीम ने 10 अप्रैल को ही इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों अतुल कुमार रावत, विशाल सिंह, राहुल यादव (ड्राइवर), आकाश यादव और अमित को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से लूट की 45 लाख रुपए बरामद किए गए थे। हालांकि, कुछ आरोपी फरार थे और बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास जारी थे। इस दौरान 25 अप्रैल को सुमित गुप्ता को कुकरैल पुल के आगे इंदिरानगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
 
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय की तरफ से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस दौरान सोमवार को क्राइम ब्रांच की स्वाट और सर्विलांस टीम ने विभूतिखंड पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए हनुमान चौराहे के आगे रेलवे लाइन की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरोह के वांछित आरोपी कल्याणी विहार चिनहट निवासी सलमान (27) को गिरफ्तार किया गया।
 
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के कलेक्शन एजेंट की रेकी करते थे। जैसे ही कलेक्शन एजेंट रकम लेकर कंपनी में जमा करने निकलता था, आरोपी मौका देखकर उसे धक्का देकर रुपयों से भरा बैग छीन लेते थे और बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से फरार हो जाते थे। लूटी गई रकम को आपस में बांटकर निजी खर्च और शौक पूरे करते थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments