#बस्ती_न्यूज
गौर थाना क्षेत्र में बिजली बिल जमा कराने के नाम पर एक युवक से 40 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित साहब अली ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित साहब अली का आरोप है कि उन्होंने आरोपी को बिजली बिल जमा करने के लिए 40 हजार रुपए दिए थे, लेकिन आरोपी ने न तो बिल जमा किया और न ही पैसे वापस किए। करीब एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, गौर थाना अध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बिल जमा कराने के नाम पर 40 हजार की ठगी:गौर में आरोपी ने दी धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












