#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश थाना नगर में दर्ज मुकदमा के तहत की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फुटहिया क्षेत्र में दबिश देकर उसे पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान गोविंद चौहान (22 वर्ष) पुत्र मुकेश चौहान के रूप में हुई है। वह ग्राम गोरया भार, थाना छपिया, जनपद गोंडा का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष नगर भानू प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी करहली सर्वेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल रामसिंह यादव और कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार:नगर पुलिस ने फुटहिया क्षेत्र से पकड़ा, न्यायालय भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












