Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के तीन दोस्त सरयू नदी में डूबे:जन्मदिन मनाने अयोध्या गए थे,...

बस्ती के तीन दोस्त सरयू नदी में डूबे:जन्मदिन मनाने अयोध्या गए थे, देर रात तक नहीं मिले, तलाश जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती से अयोध्या घूमने गए तीन युवक सरयू नदी में डूबकर लापता हो गए। ये पांच दोस्त जन्मदिन मनाने के बाद अयोध्या पहुंचे थे। देर रात तक चले बचाव अभियान के बावजूद तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद सरयू घाट पर परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। लापता युवकों की पहचान पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी अमित गुप्ता (19) पुत्र राजेश गुप्ता, अभिषेक सोनी पुत्र शंभू कुमार सोनी और रेलवे स्टेशन रोड निवासी राज गुप्ता (19) पुत्र राजेश गुप्ता के रूप में हुई है। उनके साथ लकी (19) और किशन सोनी भी थे। बुधवार रात किशन सोनी का जन्मदिन मनाने के बाद गुरुवार भोर करीब चार बजे पांचों दोस्त कार से अयोध्या के लिए निकले थे। उनका सरयू स्नान और दर्शन-पूजन का कार्यक्रम था। सुबह करीब 6:55 बजे स्नान के बाद अमित, अभिषेक और राज सरयू नदी में खड़े एक स्टीमर पर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और तीनों गहरे पानी में गिर गए। वे सरयू के तेज बहाव में बह गए। उनके साथ मौजूद लकी और किशन ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों और गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक गोताखोरों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन तीनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। इस घटना से बस्ती में उनके परिजनों और मोहल्ले में चिंता का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments