Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में महिला को कई ट्रकों ने रौंदा, मौत:शव कचरा गाड़ी से...

महराजगंज में महिला को कई ट्रकों ने रौंदा, मौत:शव कचरा गाड़ी से पोस्टमार्टम हाउस भेजा, बेटे के साथ दवा लेने जा रही थी


महराजगंज के फरेंदा कस्बे में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा पुलिस बूथ के पास हुआ, जहां दवा लेने जा रही महिला अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई। मृतका की पहचान विमला देवी (45) पत्नी स्वर्गीय छेदी, निवासी वार्ड नंबर-2 कल्याणपुरम टोला जगदीशपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह अपने बेटे के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थीं। सुबह करीब 5:30 बजे महराजगंज की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे अन्य ट्रकों ने भी उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए कचरा ढोने वाली गाड़ी से भेजा गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने इसे स्वास्थ्य और आपातकालीन व्यवस्था की लापरवाही बताया। हादसे के बाद सभी ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और ट्रकों की पहचान में जुटी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने कस्बे में भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही और खराब यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। फरेंदा थाना अध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार ट्रक चालकों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments