श्रावस्ती जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भखला पुल के समीप राप्ती नदी में बृहस्पतिवार को एक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए पांच बच्चों में से दो डूब गए, जबकि तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डूबे हुए बच्चों की तलाश जारी है। यह घटना तब हुई जब पांच बच्चे नदी में नहा रहे थे और अचानक गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों, पुलिस और गोताखोरों की तत्परता से तीन बच्चों को तुरंत बचा लिया गया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। नदी में डूबे दोनों बच्चों की खोज लगातार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी भिनगा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन के तहत एसडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया गया है, जो खोज अभियान में सहयोग कर रही है। बताया जा रहा कुल पांच बच्चे राप्ती नदी में नहाने आए थे। तीन लडके मरौचा के निवासी थी, बाकी दो परसिया के निवासी थे, सभी परसिया रिश्तेदारी मे आये थे, अभिषेक, राहुल और विनय को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, प्रेम प्रकाश और अभी दो लडके नहीं मिल सके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे अपने रिश्तेदारों परसिया मे आए हुए थे। गर्मी के कारण वे भखला घाट पर नहाने चले गए थे। नदी का जलस्तर और गहराई अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और बचाव अभियान जारी है।
राप्ती नदी में नहाते समय 5 बच्चे डूबे:3 को गोताखोरो ने बचाया, 2 की तलाश जारी; लोकल गौतखोर मौके पर, SDRF बुलाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












