Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली में दैनिक भास्कर ऐप वाहन का स्वागत:ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रधान...

रुधौली में दैनिक भास्कर ऐप वाहन का स्वागत:ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रधान रेटिंग अभियान को रवाना किया

#बस्ती_न्यूज

दैनिक भास्कर ऐप के प्रचार वाहन का रुधौली ब्लॉक मुख्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान रेटिंग अभियान की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार चौधरी, प्रभारी खंड विकास अधिकारी इंद्रेश यादव, एडीओ पंचायत अशोक यादव और ग्राम प्रधान डड़वा भईया मनोज चौधरी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उपस्थित सभी लोगों ने दैनिक भास्कर के प्रधान रेटिंग अभियान की सराहना की। इस अभियान के तहत क्षेत्र की जनता से अपील की गई कि वे अपने ग्राम प्रधान को उनके कार्यों के आधार पर रेटिंग दें। जनता को यह भी बताने के लिए प्रोत्साहित किया गया कि उनके प्रधान ने गांव के विकास में कितना योगदान दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments