Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कटहरी खुर्द में साप्ताहिक बाजार बारिश से प्रभावित:दुकानदारों और ग्राहकों को आवागमन...

कटहरी खुर्द में साप्ताहिक बाजार बारिश से प्रभावित:दुकानदारों और ग्राहकों को आवागमन में परेशानी, सामान भीगने से व्यापारियों को नुकसान


महराजगंज के निचलौल विकासखंड के ग्राम सभा कटहरी खुर्द में शुक्रवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार तेज बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ। बारिश के कारण दुकानदारों को अपनी दुकानें लगाने और ग्राहकों को सामान खरीदने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि यह बाजार हफ्ते में सिर्फ एक बार शुक्रवार को लगता है। सुबह से ही यहां आलू, प्याज और हरी सब्जियों सहित अन्य सामानों की दुकानें लगनी शुरू हो जाती हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश ने पूरे बाजार को अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के कारण बाजार में चारों ओर पानी भर गया और कीचड़ का अंबार लग गया। इससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं। दुकानदार मनोज, राधेश्याम, मजनू गुप्ता, गोविंद चौधरी, गणेश मद्धेशिया और भान गुप्ता ने बताया कि आलू-प्याज जैसी सब्जियां भीगने से खराब हो गईं। वहीं, किराने की दुकानों में भी अन्य सामानों को नुकसान पहुंचा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments