#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे में टोल टैक्स बचाने के लिए शॉर्टकट रूट का इस्तेमाल करने वाले भारी वाहनों पर अब प्रशासन ने सख्ती की है। कप्तानगंज चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस तैनात कर दी गई है। इस कदम से कस्बे में लगने वाले जाम और सड़क हादसों पर रोक लगने की उम्मीद है। दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग NH-27 (अयोध्या-गोरखपुर) से गुजरने वाले भारी वाहन चालक टोल से बचने के लिए पंडूल घाट होते हुए राम-जानकी मार्ग के रास्ते छावनी तक आवाजाही करते थे। इससे कप्तानगंज कस्बे की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी और कई दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी थी। इस समस्या को लेकर स्थानीय विधायक अतुल चौधरी ने कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक बस्ती और यातायात विभाग को पत्र लिखा था। इसके अलावा, बस्ती जनपद की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में समिति सदस्य प्रमोद ओझा ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। दैनिक भास्कर ने भी इस समस्या को कई बार प्रकाशित किया था। विधायक के पत्र और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मामला उठने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने यातायात सीओ प्रदीप कुमार तिवारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। यातायात विभाग ने कप्तानगंज पुलिस से रिपोर्ट तलब करते हुए तत्काल तैनाती के निर्देश जारी किए। इन निर्देशों के बाद अब कप्तानगंज चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है। यातायात सीओ प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी, जबकि रात्रि व्यवस्था के लिए कप्तानगंज थाना पुलिस की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक की पहल और प्रशासन की यह सख्ती यदि लगातार बनी रही, तो कस्बे को जाम से राहत मिलेगी और सड़क हादसों पर भी प्रभावी अंकुश लग सकेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में टोल बचाने वाले वाहनों पर कार्रवाई:शॉर्टकट रूट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात, जाम से मिलेगी राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












