Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर CCTV कैमरे, चेक पोस्ट का उद्घाटन:सिद्धार्थनगर डीएम और एसएसबी...

भारत-नेपाल सीमा पर CCTV कैमरे, चेक पोस्ट का उद्घाटन:सिद्धार्थनगर डीएम और एसएसबी कमांडेंट ने किया लोकार्पण


भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जनपद सिद्धार्थनगर में क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत सीसीटीवी कैमरे और ककरहवा अंतरराष्ट्रीय गेट के पास चेक पोस्ट पर स्थायी कमरा व शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और 43वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट उज्ज्वल दत्ता ने फीता काटकर किया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने इस अवसर पर उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए बताया कि नौ स्थानों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनका आज उद्घाटन किया गया। ये कैमरे चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन एसएसबी को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। देखें दो तस्वीरें… जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि एसएसबी के सहयोग से पुलिस विभाग सीमा पर तस्करी रोकने के लिए मिलकर काम कर रहा है। कैमरों से निगरानी में मदद मिलेगी। ‘वाइब्रेंट विलेज सशक्त सीमाएं’ कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांवों में विकास और कनेक्टिविटी से संबंधित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। 43वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट उज्ज्वल दत्ता ने जिलाधिकारी और अन्य उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीसीटीवी कैमरे और ककरहवा अंतरराष्ट्रीय गेट के पास चेक पोस्ट पर स्थायी कमरा व शौचालय का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कैमरों से निगरानी और बेहतर होगी तथा उनकी टीम जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रही है। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट कैलाश दान ने जिलाधिकारी, कमांडेंट और अन्य उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विश्वजीत सौरयान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) कमल किशोर, अन्य संबंधित अधिकारी और एसएसबी के जवान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments