Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रूपईडीहा नेपाल बॉर्डर पर 24 लाख की स्मैक जब्त:एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार,...

रूपईडीहा नेपाल बॉर्डर पर 24 लाख की स्मैक जब्त:एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज


भारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 24 लाख रुपए की अवैध स्मैक के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बहराइच जिले के रुपईडीहा क्षेत्र में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शरीफ उर्फ मुन्नू पुत्र चेतन के रूप में हुई है, जो उमरिया, कबड़ियनपुरवा, थाना नवाबगंज, जनपद बहराइच का निवासी है। आरोपी निबिया तालाब रोड से अपनी एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल से नेपाल की ओर जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से काली पन्नी में छिपाकर रखी गई 24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 24 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने आरोपी से एक एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल और एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शरीफ उर्फ मुन्नू का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रुपईडीहा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। सीमा क्षेत्र में सक्रिय अन्य तस्करों की तलाश के लिए भी अभियान तेज कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments