सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मदरहना खास गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक को बिजली केबिल की चपेट में आने से करंट लग गया। युवक शादी का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टादेवी निवासी 25 वर्षीय अमन कुमार टेंट हाउस से शादी का सामान लेकर मदरहना खास गांव जा रहा था। गांव के बाहर पहुंचने पर रास्ते में ऊपर से गुजर रहे बिजली केबिल को वह हाथ से हटाने लगा। इसी दौरान उसे तेज करंट का झटका लगा। करंट लगने से अमन बुरी तरह झुलस गया और ट्रॉली पर ही तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए है और उसका इलाज जारी है।
टेंट का सामान ले जाते समय युवक को लगा करंट:मदरहना खास में केबल हटाते समय लगा झटका, सीएचसी में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












