HomeHealth & Fitnessअसम के जनपद श्रीभूमि पाथारकांदी इलाके में सड़क हादसा, व्यवसायी की मौत

असम के जनपद श्रीभूमि पाथारकांदी इलाके में सड़क हादसा, व्यवसायी की मौत

श्रीभूमि । असम के श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी इलाके में एक भयावह सड़क दुर्घटना में बीती रात एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया गया है कि यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार त्रिपुरा के पानीसागर क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आज बताया कि मृतक की पहचान रामकृष्णनगर निवासी प्रतुल मलाकार के रूप में की गई है। प्रतुल मलाकार इलाके के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी बताए गए हैं। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments